तीन सौ साल पहले, नर्मदा के किनारे बसे महेश्वर में, किले की पत्थर की नक्काशी और नदी की लहरों ने एक बुनाई को जन्म दिया। रानी अहिल्याबाई होल्कर ने खुद इसके पहले डिज़ाइन बनाए, और सूरत व मांडू से बुनकरों को बुलाकर महेश्वर में बसाया। जो साड़ी उभरी गर्भरेशमी शुरुआत में शुद्ध रेशम की थी, राजघराने और अतिथियों के लिए बुनी गई। समय के साथ सूत के बाने ने उसमें हल्कापन जोड़ा, और वही सिल्क-कॉटन बुनावट आज महेश्वरी साड़ी की पहचान बन गई है।
हर मोटिफ़ किसी दीवार या घाट से उठा है — किले की ईंट से ईंट पैटर्न, बिछी चटाइयों से चटाई बुनावट, नर्मदा की लहरों से लहर बॉर्डर। यह महज़ सजावट नहीं, बल्कि महेश्वर की वास्तुकला को धागों में उतारने की एक विधि है। बुनाई की तकनीक भी उतनी ही सोची-समझी है। ताने में रेशम, बाने में महीन सूत यही संतुलन साड़ी को चमक और हल्कापन, दोनों देता है। डॉबी मैकेनिज़्म से बॉर्डर पर ज्यामितीय डिज़ाइन उभरते हैं, और साड़ी की पहचान बनती है उसकी बुगड़ी बॉर्डर — एक ऐसा पलटवां बॉर्डर जो साड़ी को दोनों तरफ़ से एक जैसा दिखाता है। यह कारीगरी आज भी हाथ के करघों पर, पीढ़ी दर पीढ़ी बुनकरों के हाथों से गुज़रती है।
Pravansi didn't invent this weave it travelled to us, the way it has travelled through every hand that's held it for three centuries. Long before it reached a loom in Maheshwar, this craft had already survived royal courts, changing fashions, and the slow erosion that most old crafts face. What's held it together is the same thing that holds any good story together: people who chose to keep passing it on.
The people behind Pravansi are two minds who found themselves drawn back to Maheshwar to the same ghats, the same rhythm of the shuttle, the same conversations with weavers who've spent decades at this. Nothing here is reinvented. What we've tried to do is simply carry it forward without dressing it up as something it isn't.
हर धागे में एक कहानी है किसी बुनकर की, किसी घाट की, किसी सफ़र की। Pravansi का अर्थ ही है यात्री कोई जो एक जगह से दूसरी जगह कहानियाँ लेकर चलता है। हम बस उस यात्रा के अगले पड़ाव हैं, जहाँ यह बुनाई नए हाथों, नए घरों, और नई पीढ़ियों तक पहुँचती है अपनी जड़ों को साथ लिए हुए।
Handwoven Maheshwari sarees inspired by heritage and timeless grace.